दिल्ली में वन्यजीवों की बढ़ती संख्या से खुश वन विभाग, 16 तक पहुंची तेंदुओं की आबादी
13 June 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली दिल्ली के असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य में तेंदुओं की बढ़ती मौजूदगी ने वन अधिकारियों को खासा उत्साहित कर दिया है। अब यहां आए दिन तेंदुए देखे जा रहे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
खास तौर पर कैमरा ट्रैप में लगातार तेंदुओं के जोड़े रिकॉर्ड हो रहे हैं। इसे अधिकारी अभयारण्य में बेहतर होते प्राकृतिक आवास और समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत मान रहे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अधिकारियों का अनुमान है कि असोला भाटी क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या 2022 के लगभग 12-14 से बढ़कर अब करीब 16 हो गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि यह आंकड़ा ‘कैमरा ट्रैप’ रिकॉर्ड और एरिया निगरानी पर आधारित है और विस्तृत गणना के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकती है।