अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए की ओर से मिलेगा पेंशन
3 April 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इंदौर मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी महिला क्रिकेटरों को पेंशन देने का फैसला लिया है। उन्हें साढ़े 12 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यदि घरेलू मैच खेले हैं तो कम से कम छह हजार रुपये पेंशन प्राप्त होगी। यह फैसला एमपीसीए की प्रबंध समिति की बैठक में अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने लिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बैठक में पूर्व महिला खिलाड़ियों को मासिक वित्तीय सहायता देने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे मंजूरी दे दी गई। संघ के मानद सचिव सुधीर असनानी ने कहा कि पेंशन की राशि प्रति माह 6,000 रुपये से 12,500 रुपये तक होगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिन महिला खिलाड़ियों को बीसीसीआई की तरफ से पेंशन नहीं मिल रही है, वे ही इस योजना के लिए पात्र होंगी। 75 वर्ष की उम्र पूरी होने पर साढ़े सात हजार रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी।