दबंग आवाज़
जॉनी डेप के नाम पर जालसाजी, अभिनेता ने फैंस को चेताया
8 January 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
लॉस एंजिल्स  हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को चेताया। उन्होंने बताया कि उनके नाम और फेक सोशल मीडिया और ईमेल अकाउंट के नाम पर जालसाजी की जा रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जॉनी डेप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "सभी को नए साल की शुभकामनाएं, दुख की बात है और मुझे पता चला है कि ऑनलाइन जालसाज मेरे प्रशंसकों और फॉलोअर्स को मेरे नाम का इस्तेमाल कर उन्हें निशाना बना रहे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अपनी रणनीति के तहत, वे मेरे और मेरी टीम के सदस्यों के नाम पर कई भ्रामक सोशल मीडिया और ईमेल अकाउंट बना चुके हैं।“ अभिनेता ने अलर्ट करते हुए लिखा, "हम इन अवैध योजनाओं से निपटने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आज, एआई मेरे चेहरे और आवाज का भ्रम पैदा कर सकता है। जालसाज मेरे असली रूप और आवाज की तरह दिख सकते हैं।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें