देव स्नान पूर्णिमा पर भक्तिमय हुआ गरियाबंद, महाप्रभु के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
30 June 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
देव स्नान पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ का 108 कलशों से महाअभिषेक हुआ। अब 16 जुलाई की भव्य रथयात्रा की तैयारियां तेज हैं। गरियाबंद।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर गरियाबंद में देव स्नान पूर्णिमा श्रद्धा, भक्ति और सनातन परंपरा के साथ मनाई गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सिविल लाइन स्थित रामजानकी मंदिर में श्री जगन्नाथ परिवार युवा बल के तत्वावधान में भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की पारंपरिक स्नान यात्रा का भव्य आयोजन हुआ।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और मृदंग की मंगल ध्वनि के बीच महाप्रभु का 108 पवित्र कलशों के जल से महाअभिषेक किया गया। पूरे मंदिर परिसर में "जय जगन्नाथ" के जयघोष गूंजते रहे।