मास्टरशेफ के विनर बने गौरव खन्ना, TV की बहुओं को पीछे छोड़कर बने कुकिंग के ‘King’!
10 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
टीवी के रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का फिनाले एपिसोड जल्दी टेलीकास्ट होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से दावा किया जा रहा है कि गौरव खन्ना शो के विनर बन चुके हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
शो टेलीकास्ट होने के बाद सिर्फ औपचारिकता पूरी की जाएगी। टॉप 5 में तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना और फैसल शेख ने जगह बना ली थी। अब खबर यह है कि गौरव खन्ना ने शो का टाइटल और प्राइज मनी दोनों अपने नाम कर ली है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
टीवी सीरियल अनुपम में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ नाम के टीवी रियलिटी शो में हिस्सा लिया था शो के शुरुआत में वह काफी स्ट्रगल करते हुए और कंपटीशन में अपनी जगह बनाने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे थे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
लेकिन अब वह विनर बन गए हैं ऐसा कहा जा रहा है। इंडिया फोरम ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि गौरव खन्ना शो के विनर बन गए हैं।