देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल 6 से 8 घंटे बंद रहेगा एयरपोर्ट, बदल गया फ्लाइटों का टाइम
15 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इंदौर मध्यप्रदेश में इंदौर शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर 15 फरवरी से रनवे की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। पुरानी डामर को निकालकर नई डामर चढ़ाने समेत कई काम होंगे। काम करीब 1 साल तक चलेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
शुरुआती डेढ़ माह रात में 6 घंटे तो 1 अप्रेल से रात में 8 घंटे एयरपोर्ट बंद रहेगा। मेंटेनेंस अवधि में फ्लाइट का संचालन नहीं हो सकेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
विंटर शेड्यूल में हुआ बदलाव एयरपोर्ट का रनवे सुधार 15 फरवरी से 31 मार्च तक रात 12 से सुबह 6 बजे तक चलेगा। 1 अप्रेल से यह समय रात 10 से सुबह 6 बजे हो जाएगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रात 12 से सुबह 6 बजे तक की फ्लाइट का समय विंटर शेड्यूल में बदला जा चुका है। मेंटनेंस जनवरी से शुरू होना था, लेकिन काम में देरी हुई। इसे समायोजित करने के लिए 1 अप्रेल से मेंटनेंस का काम रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक होगा।