दबंग आवाज़
गोल्ड लोन में 3 सालों में 4 गुना बढ़ोतरी, टिकट साइज 2 लाख रुपए तक पहुंचा
16 April 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली   भारत में गोल्ड लोन पिछले तीन वर्षों में चार गुना तक बढ़ गए हैं, और औसत लोन राशि लगभग दोगुनी होकर लगभग 2 लाख रुपए हो गई है, जो उधारकर्ताओं की मांग में तीव्र वृद्धि और गोल्ड लोन की बढ़ती स्वीकृति को दर्शाती है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।  ट्रांसयूनियन सिबिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2022 से गोल्ड लोन बैलेंस में लगभग चार गुना वृद्धि हुई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इससे भारत के रिटले लोन पोर्टफोलियो में गोल्ड लोन की हिस्सेदारी 5.9 प्रतिशत से बढ़कर दिसंबर 2025 तक लगभग 11 प्रतिशत हो गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रिपोर्ट में कहा गया है कि गोल्ड लोन में यह वृद्धि उधारकर्ताओं द्वारा इसे अपनाने में वृद्धि, टिकट राशि में वृद्धि, उधारदाताओं की व्यापक भागीदारी और उधारकर्ताओं के प्रोफाइल में बदलाव के कारण हुई है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें