क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर, लखनऊ में खेले जाएंगे IPL के 7 मैच
18 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
लखनऊ लखनऊ के क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जहां, IPL 2025 के एक, दो नहीं बल्कि सात मैच इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स एक अप्रैल को लखनऊ में पहला मैच खेलेगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अप्रैल महीने में कुल पांच मैच खेले जाएंगे। जिनमें 4 अप्रैल, 12, 14 और 22 अप्रैल को आईपीएल मैच खेल जाएगा। वहीं 9 मई और 18 मई को भी लखनऊ में आईपीएल के मैच खेले जाएंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिसको लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भयंकर उत्साह देखने को मिल रहा हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत के नेतृ्त्व में LSG लखनऊ में अपना पहला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ एक अप्रैल को खेलेगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके बाद 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से दो-दो हाथ करेगी। 14 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान लखनऊ सुपर जायंट्स चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी और 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से लोहा लेगी।