जबलपुर से सिंगरौली और चोपन तक की यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर, भुसावल-कटनी एक्सप्रेस चोपन तक चलेगी
8 January 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जबलपुर जबलपुर से सिंगरौली और चोपन तक की यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने भुसावल-कटनी एक्सप्रेस को चोपन तक चलाने की तैयारी लगभग पूर्ण कर ली है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भुसावल-कटनी-चोपन ट्रेन की प्रस्तावित समय-सारिणी और ठहराव को अंतिम रूप दिया जा चुका है। प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए रेल बोर्ड के पास भेजा गया है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो फरवरी से ट्रेन का संचालन आरंभ हो जाएगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अभी जबलपुर से सिंगरौली के लिए दो सीधी ट्रेन चलती हैं। जबलपुर से सुबह के समय सिंगरौली जाने और वापसी में सिंगरौली से शाम को जबलपुर के लिए सीधी ट्रेन नहीं है। यह कमी नई ट्रेन से पूरी हो जाएगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
स्पेशल ट्रेन के रूप में लिया ट्रायल भुसावल-कटनी एक्सप्रेस को चोपन तक चलाने का ट्रायल किया जा चुका है। रेलवे ने गत वर्ष दीपावली और छठ पूजा के समय पर ट्रेन को कटनी से चोपन के मध्य स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया था।