हरियाणा में सरकारी योजनाओं का सोशल मीडिया पर होगा प्रचार, विभागों को मिले निर्देश
23 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चंडीगढ़ हरियाणा में अब इंटरनेट मीडिया पर भी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का प्रचार किया जाएगा। सरकार ने इंटरनेट मीडिया एक्शन प्लान तैयार किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सभी विभागों और जिलों को अपने आधिकारिक फेसबुक और एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट सक्रिय रखने तथा शिकायतों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट साझा करने के निर्देश दिए गए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्य सचिव के निर्देश के अनुसार सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, बोर्ड एवं निगमों के प्रबंध निदेशकों और जिला उपायुक्तों को 15 दिनों के भीतर अनुपालना की समेकित कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) देनी होगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सभी विभागों और जिलों के फेसबुक तथा एक्स पर आधिकारिक और सत्यापित अकाउंट संचालित करने को कहा गया है। इन पर योजनाओं, सेवाओं, पहलों और महत्वपूर्ण जानकारियों को नियमित रूप से साझा किया जाएगा।