रायपुर में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने किया युवाओं का आह्वान
3 August 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ कर युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान किया। रायपुर।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
छत्तीसगढ़ में युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने और स्वस्थ, जागरूक तथा जिम्मेदार समाज के निर्माण के उद्देश्य से लोक भवन में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों, युवाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।