जीवन रक्षक डॉक्टर समाज के सच्चे नायक हैं : राज्यपाल डेका
29 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर, जीवन रक्षक डॉक्टर समाज के सच्चे नायक हैं जो दिन-रात निः स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर उनकी जान बचाते हैं। उनकी मेहनत, उनका ज्ञान और सेवा भावना समाज को स्वस्थ्य बनाती है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राज्यपाल रमेन डेका ने आज धन्वंतरी सम्मान कार्यक्रम में उक्त बाते कही। डेका आईबीसी 24 न्यूज चौनल द्वारा आयोजित धन्वंतरी सम्मान समारोह में कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित रहे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस कार्यक्रम में राज्य भर के उत्कृष्ट अस्पतालों, चिकित्सकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस अवसर पर डेका ने कहा कि भगवान धन्वंतरी के नाम पर रखा गया यह सम्मान डॉक्टरों को समर्पित है जो दिन-रात बिना थके, बिना रूके इंसान की सेवा मेें लगे रहते हैं।