दबंग आवाज़
19 मार्च से गंगा घाट पर होगी भव्य आरती, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएँ सुनिश्चित
10 March 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद काशी देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र बन गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु और पर्यटक वाराणसी पहुंच रहे हैं, जिसके चलते दशाश्वमेध, अस्सी और नमो घाट पर होने वाली गंगा आरती में भारी भीड़ उमड़ रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसी को देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 19 मार्च से ललिता घाट पर भव्य गंगा आरती शुरू करने का निर्णय लिया है। 45 मिनट तक होगी गंगा आरती हिंदू नववर्ष के प्रथम दिन इसका शुभारंभ किया जाएगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मंदिर न्यास के अनुसार, ललिता घाट पर सात अर्चकों द्वारा प्रतिदिन शाम 6:45 बजे से लगभग 45 मिनट तक गंगा आरती की जाएगी। इस आरती के माध्यम से विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालु गंगा द्वार से ही गंगा आरती के दर्शन कर सकेंगे।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें