गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
25 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस दौरान उन्होंने गुरु नानक देव जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और मानवता के प्रति उनके योगदान को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपने विचारों और उपदेशों के माध्यम से संपूर्ण मानव समाज को सत्य, प्रेम, समानता, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने मानवता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए लोगों को मिल-जुलकर रहने और एक-दूसरे का सम्मान करने की प्रेरणा दी।