ग्वालियर व्यापार मेला: वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में 50% छूट, परिवहन विभाग ने भेजा प्रस्ताव
2 January 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ग्वालियर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्वालियर व्यापार मेले में वाहन खरीदी पर रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी जा सकती है। सैद्धांतिक सहमति के साथ परिवहन विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
विभागीय मंत्री राव उदय प्रताप के अनुमोदन के बाद वित्त विभाग इसका परीक्षण करेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसका निर्णय मुख्यमंत्री के स्तर पर होगा सरकार के सूत्रों का मानना है कि इस वर्ष महंगी और कीमती गाड़ियों से रोड टैक्स की पात्रता समाप्त भी की जा सकती है या कम की जा सकती है। इसका निर्णय मुख्यमंत्री के स्तर पर होगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
संभावना है कि शीघ्र ही इस निर्णय हो सकता है। कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बारे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की थी।