कुरुक्षेत्र में हरियाणा कला परिषद ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव, लोकनृत्यों ने बांधा समां
13 August 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कुरुक्षेत्र हरियाणा कला परिषद की ओर से कला कीर्ति भवन में तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य ज्योति बैंदा मुख्यातिथि रहीं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने पारंपरिक पींघ पर झूला झूलकर तीज की खुशियों का आनंद लेते हुए गुलगुले व खस्ता सुहाली जैसे पारंपरिक हरियाणवी व्यंजनों का स्वाद चखा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस मौके पर उन्होंने कहा कि तीज हमारी मिट्टी, प्रकृति, लोक परंपराओं और आपसी भाईचारे से जुड़ा त्योहार है। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने आयोजन के लिए हरियाणा कला परिषद की सराहना की। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सावन और तीज के गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।