अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज हरियाणा स्टेट डे, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे पवेलियन का अवलोकन
22 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चंडीगढ़ नई दिल्ली में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज रविवार को हरियाणा स्टेट डे मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल होंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भारत मंडपम के एम्फीथिएटर में शाम छह बजे शुरू होने वाले आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हरियाणा की संस्कृति, परंपरा और विकास यात्रा की झलक दिखाई जाएगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री मेले में बनाए गए हरियाणा पवेलियन का अवलोकन करेंगे और विभिन्न स्टालों पर प्रदर्शकों से संवाद कर उत्पादों व नवाचारों की जानकारी लेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पवेलियन में प्रदेश के विभागों, उद्योगों, हस्तशिल्प कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। यहां औद्योगिक प्रगति, निवेश के अवसर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पारंपरिक कला-कौशल को प्रमुखता दी गई है।