हार्ट ब्लॉकेज का बिना स्टेंट भी होगा इलाज, ड्रग कोटेड बैलून से 60 सेकंड में पहुंचेगी दवा
19 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इंदौर दिल की धमनियों में रुकावट का इलाज करने के लिए इस्तेमाल होने वाला दवा-लेपित गुब्बारा (ड्रग कोटेड बैलून) आधुनिक दवा वाले स्टेंट जितना प्रभावी साबित हुआ है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
एक बड़े अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में पाया गया कि सिरोलिमस दवा से लेपित गुब्बारे से इलाज कराने वाले मरीजों में एक साल के दौरान उपचार की सफलता और जटिलताओं के मामले में दवा छोड़ने वाले स्टेंट (ड्रग एल्यूटिंग स्टेंट) के मुकाबले कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस शोध के नतीजे अमेरिका में आयोजित टीसीटी 2026 सम्मेलन में पेश किए गए हैं और प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल "द लैंसेट" में प्रकाशन के लिए स्वीकार किए गए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दोनों उपचारों के नतीजे लगभग बराबर 12 महीने के बाद गुब्बारे से इलाज कराने वाले समूह में 2.1 प्रतिशत मरीजों को टारगेट लेजन फेल्योर (इलाज वाली धमनी में दोबारा समस्या) हुई।