दबंग आवाज़
दवाओं के दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और राज्य सरकारों से मांगा निगरानी का पूरा प्लान
29 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चंडीगढ़. बाजार में बिकने वाली दवाएं आखिर कहां से आईं, किस मेडिकल स्टोर पर पहुंचीं और किस व्यक्ति को बेची गईं? दवाओं की इस पूरी कड़ी का हिसाब रखने के लिए क्या कोई प्रभावी व्यवस्था है?
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नशीली दवाओं के अवैध इस्तेमाल पर अंकुश लगाने से जुड़े इसी महत्वपूर्ण सवाल पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ प्रशासन से जवाब तलब किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अदालत ने चारों पक्षों को दवाओं के निर्माण से लेकर उनकी बिक्री तक निगरानी रखने की व्यवस्था स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्य न्यायाधीश अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति रोहित कपूर की खंडपीठ ने संबंधित सरकारों को निर्देश दिया है कि संयुक्त सचिव स्तर के जिम्मेदार अधिकारी का विस्तृत शपथपत्र दाखिल किया जाए।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें