दबंग आवाज़
हाथ में तिरंगा थाम CM विष्णु देव साय ने किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, रायपुर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
11 August 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर भव्य यात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें हजारों नागरिकों ने राष्ट्रभक्ति के साथ भाग लिया। रायपुर।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राजधानी रायपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत यात्रा का नेतृत्व किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान राजधानी की सड़कों पर देशभक्ति का माहौल नजर आया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें