दबंग आवाज़
दुनियाभर में महिलाओं के लिए घर ही सबसे असुरक्षित, हर घंटे पांच से ज्यादा की हत्या
27 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
 नई दिल्ली महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र की एक ताजा रिपोर्ट ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में महिलाओं और लड़कियों के लिए उनका अपना घर ही सबसे खतरनाक जगह बना हुआ है।  संयुक्त राष्ट्र के मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (UNODC) और यूएन विमेन (UN Women) की 'फेमिसाइड्स इन 2025' रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में दुनियाभर में करीब 47,000 महिलाओं और लड़कियों की हत्या उनके अपने जीवनसाथी (इंटिमेट पार्टनर) या परिवार के किसी सदस्य के हाथों हुई।  हर दिन औसतन 129 महिलाओं ने गंवाई जान रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि अपनों के हाथों महिलाओं की हत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस भयावह तस्वीर के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं: सालाना आंकड़ा: 2025 में दुनियाभर में लगभग 47,000 महिलाओं और लड़कियों को उनके पार्टनर या परिजनों ने मौत के घाट उतार दिया।  रोजाना का औसत: हर दिन औसतन 129 महिलाओं और लड़कियों की हत्या अपनों के द्वारा की गई।  हर घंटे का हिसाब: इस हिसाब से साल 2025 में हर घंटे औसतन पांच से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों ने अपने जीवनसाथी या परिवार के सदस्य के हाथों जान गंवाई।  किस क्षेत्र में कितनी हत्याएं?  रिपोर्ट में अलग-अलग महाद्वीपों और क्षेत्रों के हिसाब से भी आंकड़े जारी किए गए हैं, जिनमें अफ्रीका और एशिया सबसे ऊपर हैं:   क्षेत्र अनुमान‍ित मौतें (2025) अफ्रीका 22,100 एश‍िया  15,100 अमेरिका (उत्तर व दक्ष‍िण) 7,400 यूरोप  2,100 ओश‍िन‍िया  300 कुल (दुनियाभर में ) 47,000 हर 5 में से 3 महिला पीड़ितों के कातिल निकले अपने रिपोर्ट में महिलाओं और पुरुषों की हत्या के पैटर्न के बीच का बड़ा फर्क भी उजागर किया गया है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
साल 2025 में दुनियाभर में कुल 78,000 महिलाओं की हत्या होने का अनुमान है.
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें