दबंग आवाज़
कनाडा में लैंडिंग के वक्त कैसे पलटा प्लेन, सभी 80 यात्री सुरक्षित
18 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ओटावा  डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान सोमवार को टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे पर उतरते समय हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 18 लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, विमान उतरते समय फिसलकर पलट गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
एयरपोर्ट प्रशासन ने एक्स पर बताया कि मिनियापोलिस से आ रही डेल्टा फ्लाइट के साथ एक घटना हुई, जिसमें 76 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे। दुर्घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2 बजकर 15 मिनट पर हुई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस दौरान लगभग ढाई घंटे तक फ्लाइट रुकी रहीं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
फिसलकर उल्टा हो गया विमान हादसे के बाद घटनास्थल से कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें मित्सुबिशी CRJ-900LR विमान को बर्फीली सतह पर उल्टा पड़ा दिखाया गया है, जबकि आपातकालीन कर्मचारी इसे पानी से धो रहे हैं।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें