दबंग आवाज़
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025: अब तक कोई नहीं कर सका सहवाग जैसा कारनामा
18 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली  चैंपियंस ट्रॉफी के नौवें संस्करण की शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी टूर्नामेंट के दौरान कई कीर्तिमान ध्वस्त होने की कगार पर हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हालांकि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज सहवाग ने आज से 23 साल पहले एक ऐसा कारनामा किया था जो 23 साल से अटूट है। आज हम आपको सहवाग के उस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बता दें कि वीरेंद्र सहवाग ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ कोलंबो में 104 गेंदों पर 126 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस 126 रन पारी में उन्होंने 90 रन बाउंड्री से बटोरे थे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने 21 चौके और 1 छक्का लगाया था। इस तरह उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में एक मैच में बाउंड्री की मदद से सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जो इतने साल बीत जाने के बाद आज भी कायम है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें