दबंग आवाज़
झारखंड में चक्रवात अकवान का असर, 20-21 नवंबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
19 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
 रांची  झारखंड में ठंड के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान का असर राज्य के मौसम पर भी पड़ सकता है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 और 21 नवंबर को राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है। दक्षिणी झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राजधानी रांची में भी बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान अकवान बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी और उससे सटे पश्चिम-मध्य हिस्से में सक्रिय है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके 19 नवंबर की सुबह तक अति गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक, यह 20 नवंबर की दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यनम तट के बीच नेल्लोर और तुनी के आसपास से गुजर सकता है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें