भोपाल में प्रॉपर्टी दरों में वृद्धि का असर: सात दिनों में 4,399 रजिस्ट्रियां, 96.61 करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन
27 March 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 में 740 स्थानों पर प्रॉपर्टी की दरों में वृद्धि होना लगभग तय है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसका प्रस्ताव जिला मूल्यांकन समिति ने केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेज दिया है, जिस पर गुरुवार को बैठक भी आयोजित की गई है। ऐसे में प्रॉपर्टी की दरों में वृद्धि का असर प्रॉपर्टी के कारोबार में दिखाई देने लगा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नवरात्र के शुभ मुहूर्त और वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिनों में पंजीयन कार्यालयों में जमकर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जानकारी के अनुसार आईएसबीटी, परी बाजार और बैरसिया में स्थित पंजीयन कार्यालयों में सुबह 10 से देर रात तक दस्तावेज रजिस्टर्ड करने का काम तेजी से किया जा रहा है।