छत्तीसगढ़ के 5 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा, रायपुर में एजाज ढेबर हारे
15 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर छत्तीसगढ़ के 5 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। रायगढ़ में जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से हरा दिया है। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हराया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को किया पराजित। रायपुर में पूर्व मेयर एजाज ढेबर भी 1500 वोट से पार्षद चुनाव हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
लोरमी में भाजपा की जीत के बाद डिप्टी सीएम साव कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरके, रायपुर में राजेश मूणत कार्यकर्ताओं संग झूमे। बता दें कि 5 निगम में बीजेपी लीड कर रही है। मंत्री श्यामबिहार जायसवाल की बहू चुनाव हार गईं हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कांग्रेस की रीमा ने चंपा जायसवाल को 44 वोट से हराया है। रायपुर में मीनल चौबे 1,01,439 वोट से बढ़त बनाई हुई हैं। 10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है।