छत्तीसगढ़-बीजापुर में पिता को दो माह के मासूम ने दी अंतिम विदाई, 6 जनवरी को आईईडी ब्लास्ट में सुदर्शन वेट्टी हुए थे शहीद
8 January 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बीजापुर. जिले के कुटरू इलाके में नक्सलियों ने कायराना हरकत को अंजाम देते हुए आईईडी विस्फोट किया था जिसमें आठ जवान बलिदान हुए थे। इस हादसे में एक ड्राइवर की भी मौत हो गई थी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह घटना उस समय हुई जब डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवान एक ऑपरेशन से लौट रहे थे। इस भीषण हमले में मौके पर ही सभी जवान बलिदान हो गए जिनमें वाहन चालक भी शामिल था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
घटना इतनी भयावह थी कि शहीद जवानों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और संकल्प लिया कि नक्सलवाद का जड़ से खात्मा किया जाएगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का लक्ष्य दोहराया। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में शहीद हुए सभी जवानों को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।