छत्तीसगढ़-नारायणपुर में एक महिला समेत दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, पांच-पांच का था इनाम
25 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नारायणपुर। नारायणपुर एसपी के समक्ष एक महिला व एक पुरुष नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। ये दोनों नक्सली भोरमदेव एरिया कमेटी में सक्रिय थे, दोनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण के पीछे सरकार की पुनर्वास नीति, माड़ बचाओ अभियान और सुरक्षा बलों का बढ़ता प्रभाव मुख्य कारण है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बीते कुछ वर्षों में अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में तेजी से विकास कार्य, सड़क निर्माण और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभाव से नक्सलियों का संगठन से मोहभंग हो रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सुरक्षाबलों ने आत्मसमर्पित माओवादियों को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी और उन्हें पुनर्वास नीति के तहत घर, नौकरी और अन्य सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया है।