झारखंड में सुबह भूकंप के झटके हुए महसूस, घरों से बाहर निकल लोग
25 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
झारखंड झारखंड में आज यानी मंगलवार को सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। मंगलवार सुबह 6:00 बजे के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी भूकंप की तीव्रता को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वहीं, भूकंप के झटकों के कारण घबराए लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि,झारखंड में भूकंप की वजह से अब तक किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से शांत रहने और किसी भी आपात स्थिति में आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। आईएमडी के अनुसार, भूकंप का केंद्र अक्षांश 19.52 उत्तर और 88.55 पूर्वी देशांतर पर महसूस किया गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बंगाल और ओडिशा में भी भूकंप के झटके बता दें कि बंगाल और ओडिशा में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। इसकी तीव्रता 5.5 बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र बगाल की खाड़ी में करीब 91 किलोमीटर की गहराई पर था।