झारखंड में तापमान में कभी तो बढ़ोतरी तो कभी गिरावट, अब होसकती है बारिश
16 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
झारखंड झारखंड में तापमान में कभी तो बढ़ोतरी तो कभी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक इसी बीच राज्य में बारिश भी देखी जाएगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रांची मौसम केंद्र के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है जिसके बाद राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके बाद लोगों को गर्मी का अहसास होगा। कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, 17 फरवरी से सुबह की शुरुआत धुंध से होगी और आसमान साफ व शुष्क रहेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
19 फरवरी को सुबह में धुंध के बाद आंशिक बादल छाने की आशंका हैं। इसके बाद 20 और 21 फरवरी को कई जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की प्रबल संभावना हैं जिसके बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज किया जा सकता हैं।