मध्य प्रदेश में सरकार ने नई आबकारी नीति की लागू, बिना POS मशीन के नहीं मिलेगी शराब
16 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल मध्य प्रदेश में सरकार ने नई आबकारी नीति लागू की है। इस नीति के तहत 19 धार्मिक शहरों और गांवों में शराब की दुकानें बंद होंगी। POS मशीन के बिना शराब बेचने पर जुर्माना लगेगा। नई नीति 1 अप्रैल से लागू होगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
धार्मिक क्षेत्र में शराबबंदी के बाद दूसरे जगह पर दुकान खोलने का फैसला लिया गया है। बंद हो चुकी दुकानों की भरपाई के लिए शराब अब महंगी हो जाएगी। 19 पवित्र शहरों और गांव में 1 अप्रैल से शराब की दुकान बंद होगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ई गारंटी के तहत साइबर ट्रेजरी चालान बैंक खातों में जमा होगा। POS मशीन से होगी निगरानी बता दें कि मध्य प्रदेश में 20 साल में 37% शराब की दुकानें बढ़ चुकी हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रेस्टोरेंट और बार में भी जगह बढ़ाने के लिए अब अतिरिक्त शुल्क देना होगा। POS मशीन लगाने का फैसला शराब की बिक्री पर नजर रखने के लिए लिया गया है। इससे सरकार को टैक्स चोरी रोकने में मदद मिलेगी।