पीलीभीत में नकली नोट बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, छाप चुके हैं 1 करोड़ की फेक करेंसी
25 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पीलीभीत उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की बरखेड़ा थाना पुलिस ने नकली नोट का कारोबार करने वाले चार इंटरस्टेट धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 2.90 लाख रुपये की नकली भारतीय करेंसी और इसे बनाने की मशीन बरामद हुई है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुलिस द्वारा पकड़े गए चारों आरोपी शाहजहांपुर, बरेली, और बदायूं के रहने वाले हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर इन्हें पकड़ा गया है पूछताछ में इन्होंने बताया कि यूट्यूब के जरिए इन्होंने नोट बनाना सीखा था.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नकली नोट बनाकर यह ग्रामीण क्षेत्रों में भोले भाले लोगों को दे दिया करते थे. पकड़े गए आरोपियों में से 2 लोग शाहजहांपुर जनपद के है जिनके नाम रिजवान व अब्दुल सत्तार है. तो वही खलील अहमद बदायूं का रहने वाला है.