दबंग आवाज़
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में एविएशन फ्यूल पर घटाया वैट, फ्लाइट टिकट सस्ते होंगे
3 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना पटना, गया और दरभंगा से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ)के दाम घट गए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नीतीश कैबिनेट ने एटीएफ पर वैट की दर को 29 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत करने का फैसला लिया है। इससे पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट से फ्लाइट के टिकट आने वाले दिनों में सस्ते होंगे। साथ ही हवाई यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
टैक्स कम होने से विमानों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इसमें कुल 47 एजेंडों पर मुहर लगाई गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसमें एक फैसला वाणिज्य एवं कर विभाग का भी है। इसके तहत बिहार में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत एविएशन टर्बाइन फ्यूल की दर को 1 प्रतिशत पर यथावत रखने का निर्णय लिया गया।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें