दबंग आवाज़
सीएम योगी की मौजूदगी में अयोध्या से नेपाल के जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ
22 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
-पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, रामनगरी में होगा भव्य शुभारंभ -राम-जानकी की जन्मस्थली को जोड़ेगी सीधी रेलसेवा, 604 किमी का सफर होगा आसान -अयोध्या से जनकपुर तक 19 घंटे में पहुंचेंगे श्रद्धालु, 28 नवंबर से शुरू होगा नियमित सफर -भारत-नेपाल मैत्री को मिलेगी नई मजबूती, रामायण सर्किट को रेल कनेक्टिविटी की सौगात अयोध्या प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होने जा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भारत और नेपाल के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक रिश्तों को नई मजबूती देने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ 23 नवंबर को होगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा प्रस्तावित है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी रहेगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अयोध्या में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें