राजस्थान में सड़क हादसों में बढ़ोतरी, उदयपुर में बस पलटी, 4 गंभीर घायल
16 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उदयपुर राजस्थान के उदयपुर जिले में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 17 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं, जबकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सौभाग्य से किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है।हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले की जांच जारी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जानवर को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा यह दुर्घटना खेरोदा थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव में हुई, जहां शनिवार दोपहर उदयपुर से भींडर जा रही मिनी बस अचानक पलट गई। बस में 17 यात्री सवार थे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जब बस अमरपुरा गांव के पास पहुंची, तो अचानक एक जानवर सामने आ गया। ड्राइवर ने उसे बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।