इंदौर के 173 करोड़ के डबल डेकर फ्लाईओवर की दूसरी भुजा तैयार, फिर भी यातायात बंद
22 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इंदौर लवकुश चौराहे पर डबल डेकर फ्लाईओवर तैयार होने के बावजूद आमजन को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। दूसरी भुजा बने करीब एक माह हो चुका है, लेकिन उस पर यातायात शुरू नहीं हुआ।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
28 अक्टूबर को उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन कार्यक्रम स्थगित होने के बाद से लोग इसके लोकार्पण का इंतजार कर रहे हैं। इस देरी के कारण रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
फ्लाईओवर की एक भुजा मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव पहले ही परीक्षण के तौर पर शुरू कर चुके हैं। लवकुश चौराहा शहर के व्यस्ततम चौराहों में शामिल है। यहां से उज्जैन और सांवेर रोड की ओर बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दूसरी भुजा शुरू नहीं होने से पूरा यातायात अब भी नीचे के मार्गों से गुजर रहा है। वहीं, फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड का निर्माण जारी है, जिससे वाहनों को संकरे रास्ते से निकलना पड़ता है।