भारत को मिली पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन, 20 नवंबर को शिवराज सिंह चौहान करेंगे लॉन्च
19 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को मुर्गियों में फ्लू से निपटने के लिए भारत की पहली स्वदेशी ‘इनएक्टिवेटेड H5N1 2.3.2.1a वैक्सीन देश को समर्पित करेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस से बचने के लिए बनाई गई है। यह वैक्सीन भोपाल स्थित आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिसीज-निशाद में जारी की जाएगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसे भोपाल स्थित आईसीएआर-निशाद ने इसे पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से विकसित किया है। यह अत्यघिक रोगजनक H5N1 HPAI वायरस -क्लेड 2.3.2.1a से बचने के लिए भारत में अपनी तरह की पहली वैक्सीन है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने बताया कि ‘हाईली पैथोजेनिक एवियन इन्फ्लूएंजा’ को आम तौर पर ‘बर्ड फ्लू’ के नाम से जाना जाता है, जो पोल्ट्री को प्रभावित करने वाली गंभीर बीमारी है।