'पश्चिम बूढ़ा हो रहा, लेकिन भारत युवा' अमिताभ कांत ने कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान देश की जनसांख्यिकीय बढ़त और महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर के टारगेट्स पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत अपनी युवा आबादी और तेजी से हो रहे शहरीकरण के दम पर साल 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है.