Iran-Israel War के चलते दोहा में फंसी भारतीय बास्केटबॉल टीम, एमपी के तुशाल सिंह भी हैं शामिल
3 March 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जबलपुर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और हवाई सेवाओं के बाधित होने के कारण भारतीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम कतर की राजधानी दोहा में फंस गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
18 सदस्यीय दल में 12 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें मध्य प्रदेश के जबलपुर में पदस्थ रेलवे खिलाड़ी तुशाल सिंह भी शामिल हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के महासचिव कुलविंदर सिंह गिल के अनुसार भारतीय टीम एफआईबीए विश्व कप 2027 के एशियाई क्वालीफायर में भाग लेने 25 फरवरी को कतर पहुंची थी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
टीम को शनिवार को अगला मुकाबला खेलने के लिए लेबनान रवाना होना था, लेकिन क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति और उड़ानों के रद्द होने के कारण पूरी टीम दोहा में ही रुक गई है।