कनाडा में भारतीय युवक-युवती की हत्या, पुलिस ने जारी की पहचान
19 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चंडीगढ़. कनाडा के सरे शहर में वालमार्ट प्लाजा की पार्किंग में गोली मारकर हत्या किए गए युवक और युवती की पहचान पुलिस ने सार्वजनिक कर दी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मृतकों में सरे निवासी गगनप्रीत सिंह उर्फ गैरी रीहल (23) और डेल्टा निवासी सुखजीत कौर (24) शामिल हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
घटना के बाद गगनप्रीत का नाम और तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर पहले ही सार्वजनिक हो गई थीं, लेकिन अब पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान आधिकारिक तौर पर जारी की है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुलिस के अनुसार, गगनप्रीत का आपराधिक पृष्ठभूमि रहा है और हथियारों तथा आग्नेयास्त्रों से जुड़े मामलों में पहले भी उसका पुलिस से संपर्क रहा था।