भारतीय स्पिनर का भावुक फैसला, रिटायरमेंट की वजह ने सबका दिल छू लिया
4 September 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली आर अश्विन के बाद भारत के एक और स्पिनर ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। 25 साल तक प्रोफेशनल क्रिकेट में एक्टिव रह अमित मिश्रा ने गुरुवार 4 सितंबर को क्रिकेट के सभी रूपों से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वे इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल के साथ-साथ भारत की डोमेस्टिक क्रिकेट में भी नजर नहीं आएंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हालांकि, अब वे दुनिया के अन्य टी20 लीगों में खेल सकते हैं। भारत के सबसे निरंतर गेंदबाजों में से एक रहे अमित मिश्रा ने अपने रिटायरमेंट की जो वजह बताई है, उसे जानकर आप भी उनकी तारीफ करेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अमित मिश्रा ने कहा कि यह निर्णय मुख्य रूप से बार-बार चोट लगने और इस विश्वास पर आधारित है कि युवा पीढ़ी को बड़े मंच पर चमकने का अवसर दिया जाना चाहिए। प्रेस रिलीज जारी करते हुए अमित मिश्रा ने अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी।