भारतीय तिरंगा भी लहरा रहा है पाकिस्तान में, विवाद के बाद PCB ने सुधारी अपनी गलती
19 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कराची चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान के कराची स्टेडियम में भारत का झंडा नहीं फहराने को लेकर बीते कई दिनों से विवाद छिड़ा हुआ था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ, ये वीडियो कराची स्टेडियम का था जिसमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही सभी टीमों का झंडा लहराया गया था लेकिन यहां भारत का झंडा गायब था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिससे भारतीय फैंस काफी गुस्से में भी दिखे थे लेकिन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी गलती को सुधारने का काम किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पाकिस्तान में लगा भारत का झंडा चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इस बार पाकिस्तान कर रहा है, लेकिन टीम इंडिया अपने सभी मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलने वाली है।