दबंग आवाज़
भारत की पहली पारी लड़खड़ाई, न्यूजीलैंड से अब भी 240 रन पीछे; आकाश दीप ने पहली पारी में झटके पांच विकेट
28 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है. मुकाबले में दूसरे दिन (28 नवंबर) स्टम्प तक भारत ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 116 रन बना लिए.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर नॉटआउट हैं. भारत पहली पारी के आधार पर कीवी टीम से अब भी 240 रन पीछे है. न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 356 रन बनाकर आउट हो गई. आकाश दीप ने 99 रन देकर पांच व‍िकेट हास‍िल किए.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता था और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया था, जो ड्रॉ पर छूटा. अब ये मुकाबला काफी अहम है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भारत की पहली पारी की हाइलाइट्स भारत की पहली पारी में बेहद खराब शुरुआत रही. मैट हेनरी ने भारत की पारी के पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल (0) को न‍िपटा द‍िया.
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें