भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह बढ़ोतरी, 638 बिलियन डॉलर पर पहुंचा
16 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नईदिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7.6 बिलियन डॉलर बढ़कर 638 बिलियन डॉलर हो गया है। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जब भंडार में वृद्धि दर्ज की गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इससे पहले, 31 जनवरी तक भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 630.6 बिलियन डॉलर था। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले साल सितंबर में 704.88 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
7 फरवरी को समाप्त सप्ताह में, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां जो कुल भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, 6.42 बिलियन डॉलर बढ़कर 544.10 बिलियन डॉलर हो गईं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके अलावा, सोने का भंडार भी 1.3 बिलियन डॉलर बढ़कर 72.2 बिलियन डॉलर हो गया। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर 2024 में 8 टन सोना खरीदा था।