एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे
24 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ रहा है. भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है. अब इस पर ग्लोबल रैंकिंग एजेंसियां भी मुहर लगा रही हैं. जी हां, एशिया में भारत की ताकत बढ़ी है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. अब भारत से आगे केवल अमेरिका और चीन ही हैं. जापान-रूस तो भारत से भी पीछे हैं. इस तरह एशिया पावर इंडेक्स में अमेरिका और चीन को भारत से कड़ी टक्कर मिल रही है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अमेरिका-चीन के बाद भारत का स्थान इसमें तीसरा है। . अगर एशिया पावर इंडेक्स 2026 की मानें तो अमेरिका और चीन के बाद भारत एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बनकर उभरा है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
द लोवी इंस्टीट्यूट (The Lowy Institute) ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर यह जानकारी साझा की है. इसके मुताबिक, भारत की वैश्विक ताकत और प्रभाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इस इंडेक्स में भारत का स्कोर बढ़कर 40.5 हो गया है.