दबंग आवाज़
खत्म हुआ आईपीएल इंतजार, जारी हुआ शेड्यूल
16 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग का इंतज़ार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रविवार की शाम आईपीएल के 18वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। इस बार 22 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
लीग का पहला मैच ईडन गार्डन में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के प्लेऑफ 20 से 25 मार्च के बीच हैदराबाद और कोलकाता में होंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बता दें कि लीग का क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर हैदराबाद में और क्वालिफायर 2 कोलकाता में खेला जाएगा। फाइनल मैच 25 मई को कोलकाता में होगा। पुरे सीजन के दौरान 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
देखें IPL 2025 का पूरा शेड्यूल चेन्नई-मुंबई लीग की सबसे सफल टीमें गौरतलब है कि आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। तब से अब तक इसके 17 सीजन खेले जा चुके हैं।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें