आईपीएस मनीष शंकर शर्मा का निधन, स्पेशल डीजी रेल के पद पर थे, पिता रह चुके मप्र के पूर्व मुख्य सचिव
17 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष पुलिस महानिदेशक (रेल) और 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी मनीष शंकर शर्मा का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार भोपाल में किया जाएगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उनके निधन से पुलिस विभाग और उनके मित्रों में शोक की लहर है। मनीष शंकर शर्मा का जन्म मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में हुआ था और उन्होंने पुलिस सेवा में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने रायसेन, सतना, छिंदवाड़ा और खंडवा जिलों में एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके अलावा, उन्होंने 1997-98 में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत बोस्निया और हर्जेगोविना में कार्य किया, जहां उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।