भ्रष्टाचार के आरोपी जेल अधिकारियों पर गिरी गाज, 20 से ज्यादा सस्पेंड
28 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चंडीगढ़, पंजाब की मान सरकार ने शनिवार को भ्रष्टाचार के मामले में 25 जेल अधिकारियों को सस्पेंड किया है। इसमें 3 डिप्टी सुपरिडेंट, 2 असिस्टेंट सुपरिडेंट और शेष जेल कर्मचारी शामिल हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पंजाब सरकार के प्रवक्ता के अनुसार जेल में ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। इससे पहले सरकार को जेल में भ्रष्टाचार की जानकारी मिली थी, तब जाकर यह कार्रवाई की गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सरकार के प्रवक्ता ने इस कार्रवाई के बारे में पूरी जानकारी दी। सरकार की ओर से यह कार्रवाई जेल की कार्यशैली में सुधार लाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सोच यही है कि अधिकारी अपने पद को गंभीरता से लें, लापरवाही न करें। उम्मीद जताई जा रही है कि इस कार्रवाई से जेल अधिकारी अपने काम को निष्ठापूर्वक करेंगे। बता दें कि नशे को लेकर पंजाब सरकार का रवैया शुरू से ही सख्त रहा है।