जम्मू-कश्मीर बनेगा देश का प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन : उमर अब्दुल्ला
29 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
श्रीनगर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर को देश के प्रमुख गोल्फ स्थलों में से एक बनाने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने यह टिप्पणी श्रीनगर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान की, जहां गोल्फ टूर्नामेंट के विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इससे पहले, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में गोल्फ खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट का शुभारंभ किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला सहित देश भर के प्रतिष्ठित गोल्फ खिलाड़ियों ने भाग लिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कश्मीर में गोल्फ खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी उपस्थिति बेहद उत्साहजनक है।