जनपरिचय से सभी शासकीय सेवाओं के लिए मिलेगी एकल लॉगिन की सुविधा प्रदेश के लगभग 8 करोड़ नागरिकों को मिलेगा ‘एक नागरिक, एक लॉगिन’ का लाभ शासकीय पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के एकीकरण के लिए 27 नवंबर को भोपाल में होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला एनआईसी एवं केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के विशेषज्ञ देंगे तकनीकी मार्गदर्शन भोपाल नागरिकों के लिए ऑनलाइन शासकीय सेवाओं का उपयोग आसान बनाने और शासकीय वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप तैयार करने वाले डेवलपर्स के कार्य को सरल करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) एवं केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘जनपरिचय-मेरी पहचान’ (राष्ट्रीय एकल साइन-ऑन-एनएसएसओ) प्लेटफॉर्म पर 27 नवंबर को नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी।